दैनिक सरोकार ! संवाददाता / गाजियाबाद : रविवार,5/5/2024 आर्य समाज इंद्रापुरम में पूर्व प्रधान स्व श्री विजय गर्ग आर्य के पौत्र विहान गर्ग ...
दैनिक सरोकार ! संवाददाता / गाजियाबाद : रविवार,5/5/2024 आर्य समाज इंद्रापुरम में पूर्व प्रधान स्व श्री विजय गर्ग आर्य के पौत्र विहान गर्ग का प्रथम जन्म दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया,यज्ञ ब्रह्मा अवनीश शास्त्री ने मनुष्य के जीवन में यज्ञ कितना जरूरी है और मनुष्य जीवन मरण के चक्कर में घूमता रहता है पर विस्तृत चर्चा की और बताया इससे पर्यावरण शुद्ध होता है।
गायक मुकेश गोस्वामी एवं अनिल आर्य ने भजनोपदेश के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बहन शशि प्रभा सर्राफ एवं ममता चौहान ने जन्म दिन पर बधाई गीत गाया।
प्रधान प्रदीप आर्य ने जन्मदिवस अति सुन्दर होवे,गीत गाया,और कहा मानव योनि अच्छे कर्म करने के लिए प्राप्त होती है,यही मुक्ति तक ले जा सकती है।
अध्यक्ष विनोद त्यागी ने बताया कर ले कमाई ऐसी जो तेरे काम आ सके पर अपने विचार रखे।
मुख्य यज्ञमान विहान आर्य गर्ग एवं सरिता आर्या,आदित्य गर्ग डॉक्टर श्रुति आर्या अनुभा आर्या सौम्या गुप्ता शुभम गुप्ता,शील ग्रोवर पत्नी नवनीत ग्रोवर का भी जन्मदिन मनाया गया और उनको भी बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।
प्रदीप गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश राम कृष्ण का देश है हमारे यहां सभी शुभ कार्य प्राचीन काल से यज्ञ करके ही किए जाते रहे है,हमको जन्मदिन एवं विवाह की वर्ष गांठ भी यज्ञ करके मनानी चाहिए।
शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कोई टिप्पणी नहीं