दैनिक सरोकार ! मो० उबैद / मुरादाबाद : जनपद में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो...
दैनिक सरोकार ! मो० उबैद / मुरादाबाद : जनपद में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है । मुरादाबाद समाजवादी पार्टी की चुनावी जनसभा थाना मुगलपुरा क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज मे की गई ।चुनावी जनसभा मे मुख्य अतिथि के रूप मे सपा मुखिया अखिलेश यादव को जनसभा को संबोधित करने पहुंचना था मगर रविवार को सुबह से हुई लगातार मूसलाधार बारिश और खराब मौसम होने के कारण मुरादाबाद जनसभा स्थल पर सूचना पहुंच गई की अखिलेश यादव का कार्यक्रम मौसम खराब होने की वजह से कैंसल हो गया है शहर के थाना मुगलपुरा क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज मे चुनावी जनसभा मे सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के विचारो को सुनने के लिए मौजुद रही। इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी रुचि वीरा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को समाजवादी पार्टी के विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी, सपा की वरिष्ठ नेता पदाधिकारी और जिला स्तर के सदस्य मौजूद रहे बारी बारी सभी ने मंच पर पहुंचकर अपने विचारों के माध्यम से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी रुचि वीरा को वोट देने की अपील की और कहां आने वाला समय बदलाव का है सभी ने अपने संबोधन में यह कहा कि रुचि वीरा मुरादाबाद के लिए बेहतर और ईमानदार उम्मीदवार है वे जनता के बीच काम करती हैं जनता के बीच रहती हैं और जनता की उम्मीद पर पूरी तरह खरी उतरेंगी जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहां देश को बांटने की राजनीति भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही है। इंडिया गठबंधन को पूरे देश में भरपूर समर्थन मिल रहा है और हम एक अच्छे रिजल्ट के साथ देश मे एक नई उम्मीद पैदा करेंगे चुनावी जनसभा के दौरान सभी का जोश देखते ही बनता था महिलाएं बुजुर्ग नौजवान रुचि वीरा के समर्थन नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे थे चुनावी जनसभा स्थल पर राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव ,के पोस्टर लगे हुए दिखाई दे रहे थे और नौजवान अपने शरीर पर लाल रंग रंगे हुए दिखाई दे रहे थे। रुचि वीरा ने जनसभा को संबोधित करते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सभी को बधाई दी और कहां बाबा भीमराव अंबेडकर की वजह से हमें वोट डालने का अधिकार मिला है रुचि वीरान ने अपने संबोधन में बड़े जोशीले अंदाज में कहा आप मुझे मौका दीजिए और चैन से अपने घर बैठ जाइए मैं आपके घर की चौकीदारी करूंगी अपने भाषण के दौरान उन्होंने यह भी कहा समाज को बांटने और उनको परेशान करने के लिए कार्य किया जा रहा है मैं समाज को जोड़ने का काम करूंगी। रुचि वीरा ने अपने जोशीले अंदाज में सभी से वोट देने की अपील की और कहा एक बार मुझे वोट दीजिए मैं आपको कभी शिकायत का मौका नहीं दूंगी साथियों उन्होंने यह भी कहा कुछ लोग कह रहे हैं मैं बाहरी व्यक्ति हूं और मैं यहां क्यों चुनाव लड़ रही हूं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गुजरात से आकर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं मैं बिजनौर से मुरादाबाद जाकर चुनाव क्यों नहीं लड़ सकती मेरा मुरादाबाद से पुराना रिश्ता है मेरी शिक्षा मुरादाबाद हिंदू कॉलेज से हुई मैं शहर की रहने वाली हूं मेरे सारे रिश्तेदार मुरादाबाद में रहते हैं मेरी शादी जरूर होगी लेकिन मैं मुरादाबाद की हूं इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी रुचि वीरा ने अपने जोशीले अंदाज में सभी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया और कहा 19 अप्रैल को साइकिल के सामने वाला बटन दबाकर मुझे विजय बनाएं मैं मुरादाबाद को विकास की और शिक्षा के क्षेत्र में काम करूंगी और कभी शिकायत का मौका नहीं दूंगी इस बार आप अपनी बेटी को चुनिए और संसद भेजिए ।

कोई टिप्पणी नहीं