Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

हाईटेंशन विद्युत लाइन की चिंगारी से गेंहू की फसल में आग लगने से हड़कंप मचा

  दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना , खेत मे पकी खड़ी गेंहू की फसल में आग से हड़कंप मचा, दमकल ने आग पर काबू पाया। हाईटेंशन विधुत लाइन ...

 




दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना ,

खेत मे पकी खड़ी गेंहू की फसल में आग से हड़कंप मचा, दमकल ने आग पर काबू पाया। हाईटेंशन विधुत लाइन के फाल्ट होने से गिरी चिंगारी से आग लगने का अंदेशा जताया गया। आग से एक दर्जन किसानो के लगभग 50 बीघा खेत की गेंहू की फसल जलकर स्वाहा होने का अनुमान है।नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के बाद फसल का नुकसान स्पष्ट हो सकेगा।

क्षेत्र अंतर्गत नगला गुदे गांव के पास स्थित खेत में पकी खड़ी गेंहू की फसल शुक्रवार की दोपहर को अचानक सुलग उठी,बताया गया कि संपर्क मार्ग से सटे पीड़ित धर्मेंद्र के खेत किनारे लगे विधुत पोल से गुजरी हाईटेंशन विधुत लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी गिरने से गेंहू की फसल सुलग पड़ी,थोड़ी में देर में गेंहू की फसल में आग की लपटें उठती देखकर आसपास मौजूद पीड़ित व अन्य ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना देकर खेत की ओर दौड़ पड़े।इस बीच आग की लपटों ने आसपास खेतों की गेंहू की फसल को भी चपेट में ले लिया और फसल धू धूकर जलती रही, आंखों के सामने गेंहू की फसल में लगी आग के धुंए के गुबार पीड़ित किसानों की आंखों में वेदना व जुबान पर चीख पुकार मची रही,कुछ साहसी ग्रामीणों ने मौजूद संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। खेत की फसल में लगी आग गांव की ओर बढ़ने से पहले दमकल मशीन व पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुँच गए और आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।



इन किसानों की फसल जली


धर्मेंद्र कुमार चार बीघा


रामकिशोर चार बीघा


हरविलास पांच बीघा


रामकिशन चार बीघा


शिवराम पांच बीघा


विश्राम सिंह पांच बीघा


रघुराज पांच बीघा


धनीराम पांच बीघा


कोई टिप्पणी नहीं