दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना , मालगाड़ी के कोयले भरे दो वैगन में आग धधकने से हड़कंप मचा,बंदरो की उछलकूद से आग लगने की आशंका जता...
दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना ,
मालगाड़ी के कोयले भरे दो वैगन में आग धधकने से हड़कंप मचा,बंदरो की उछलकूद से आग लगने की आशंका जताई गई
भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की डाउन लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी संख्या टीटीपीजी के इंजन से 14 वें व 32 वें वैगन में सोमवार की सुबह धुआं निकलता देखकर ऑन ड्यूटी रेल कर्मियों में हड़कम्प मच गया,आनन फानन में कंट्रोल रूम को अवगत कराकर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल मशीन व कर्मियों ने मौके पर पहुँचकर कोयला भरे दोनों वैगन पर पानी डालकर धधक रही आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ओएचई लाइन की विधुत आपूर्ति बंद रखी गयी।
बताया गया कि रात के दौरान आई मालगाड़ी डाउन लूप लाइन पर रोका गया, मालगाड़ी के दो वैगन में सुबह किसी कारण आग धधक गई।

कोई टिप्पणी नहीं