Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

गौतमबुद्ध नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती उत्सव: आदमी पार्टी ने किया भव्य आयोजन

  दैनिक सरोकार !  निशांत शर्मा / गौतमबुद्ध नगर : अलीवर्दीपुर कॉलोनी में रविवार को आदमी पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंत...

 




दैनिक सरोकार !  निशांत शर्मा / गौतमबुद्ध नगर : अलीवर्दीपुर कॉलोनी में रविवार को आदमी पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जो डॉ. अंबेडकर के विचारों और कार्यों से प्रेरित हैं। सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर परिचर्चा और व्याख्यान आयोजित किए गए।

 कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर माइनॉरिटी विंग जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी , ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा , ज़िला प्रवक्ता राहुल सेठ , ज़िला उपाध्यक्ष मनोज यादव , पश्चिमप्रांत सचिव उमेश गौतम, नोएडाविधानसभा उपाध्यक्ष सतीश गौतम , करण मास्टर जतन भाटी, रीतिक अवाना एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं