Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

प्रयास एक आशा सामाजिक संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेनेटरी नेपकिन वितरण

दैनिक सरोकार !  निशांत शर्मा / गाजियाबाद :  प्रयास एक आशा सामाजिक संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इदिरपुरम, गाजियाबाद में जरूर...





दैनिक सरोकार !  निशांत शर्मा / गाजियाबाद :  प्रयास एक आशा सामाजिक संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इदिरपुरम, गाजियाबाद में जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। 

संस्था ने झुग्गी बस्तियों में जाकर कैंप लगाया और 200 महिलाओं को बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। 

संस्थापिका डॉ जयश्री सिन्हा ने बताया कि प्रयास एक आशा सामाजिक संस्था दिल्ली और गाजियाबाद में पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सेवा और सहायता के साथ-साथ वर्षों से महिला स्वच्छता और स्वास्थ्य अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाकर महिला स्वास्थ्य की जांच और स्वच्छता के लिए जागरूक कर रही है। संस्था की ओर से हजारों महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।

महिला दिवस के अवसर पर डॉ जयश्री सिन्हा ने गाजियाबाद की 20 महिलाओं को "महिला रत्न सम्मान" से सम्मानित किया।

आज के इस वितरण कार्य में वरिष्ठ सदस्य श्री सुशील कुमार, स्मृति अनुपम, आरती, सुजाता पोखरियाल, प्रियंका, रुचीता और सुषमा नारायण ने सहयोग दिया। 

यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण है, और प्रयास एक आशा सामाजिक संस्था द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं