दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर : आम चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजद के कई वरिष्ठ नेता और विधायक लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अ...
दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर : आम चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजद के कई वरिष्ठ नेता और विधायक लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब बुधवार को नालको के पूर्व सीएमडी तपन कुमार चांद भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में तपन चंद भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा में शामिल होने के बाद तपन चांद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा से प्रेरित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। 34 से अधिक वर्ष तक मैंने विभिन्न बड़े उद्योगों में काम किया है। जब मैं नालको का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक था, मुझे प्रधानमंत्री की जन-हितैषी योजनाओं को कार्यान्वित करने का अवसर प्राप्त हुआ था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री तथा तेलकोई विधायक प्रेमानंद नायक, भद्रक धामनगर के पूर्व विधायक राजू दास, भद्रक के पूर्व विधायक नरेन पलेई भाजपा में शामिल हुए हैं। अपने समर्थकों के साथ ये नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इनके अलावा, जयदेव विधायक अरविंद ढाली ने भी बीते शनिवार को बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिया और रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनका कहना था कि पार्टी में कोई किसी की नहीं सुनता।

कोई टिप्पणी नहीं