दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर : विवाह से पहले बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकल रही थी। दूल्हे की तरफ से आए बाराती नाच-गाना के माहौ...
दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर : विवाह से पहले बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकल रही थी। दूल्हे की तरफ से आए बाराती नाच-गाना के माहौल में डूबे थे। इस बीच, इस शोभायात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं।
घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना ओडिशा के ढेंकानाल जिले के भुवन थाना अन्तर्गत भुशल गांव की है। जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से घायलों को भुवन सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है। घायलों में एक 8 वर्ष का बच्चा भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को तालचेर डेरा इलाके से एक शादी का प्रोशेसन निकलकर भुवन थाना अंतर्गत भुशल गांव की तरफ जा रहा था। इस समय भुशल गांव के समीप मधुमक्खियों का झुंड अचानक से इन पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों ने जैसे ही हमला किया, शोभायात्रा में शामिल लोग इधर उधर भागने लगे। इस दौरान 12 लोगों को मधुमक्खियों ने डस लिया। इससे उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है, जबकि 4 की हालत गंभीर होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं