Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली से लौटे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बीजद-भाजपा गठबंधन किया इनकार

  दैनिक सरोकार !  देव कुमार / भुवनेश्वर : ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) एवं प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच 2024 आम चु...

 



दैनिक सरोकार !  देव कुमार / भुवनेश्वर : ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) एवं प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच 2024 आम चुनाव में गठबंधन को लेकर चल रही खबर का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने खंडन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मनमोहन सामल ने कहा कि ओडिशा में भाजपा 147 विधानसभा एवं 21 लोकसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ केंद्र एवं ओडिशा में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर चर्चा हुई है। दिल्ली से शुक्रवार शाम को लौटने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने मीडिया से उक्त बातें कही है। हालांकि दो दिन पहले ही 6 मार्च को पूर्व केन्द्र मंत्री तथा सुन्दरगड़ लोकसभा से सांसद जुएल ओरांव ने कहा था कि बीजद-भाजपा में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है। शीर्ष नेतृत्व इस पर अंतिम निर्णय लेगा।

वहीं, दुसरी तरफ दिल्ली गए फाइव टी अध्यक्ष वी. के. पांडियन एवं बीजद के संगठन मंत्री प्रणव प्रकाश दास भी दिल्ली से वापस लौट आए हैं। दिल्ली से इन्हें लौटने के बाद बीजद की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

यहां उल्लेखनीय है कि भजापा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर उनके नई दिल्ली आवास पर राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल एवं अन्य नेताओं की बैठक हुई थी। इससे पहले बुधवार को भी भाजपा कोर कमेटी बैठक हुई थी। इसमें धर्मेन्द्र प्रधान, जुएल ओराम, मनमोहन सामल प्रमुख शामिल थे।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रसंग पर चर्चा हुई थी। हालांकि बैठक के बाद सुन्दरगढ़ के लोकसभा सांसद जुएल ओरांव ने कहा था कि बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई है। हमने कहा है कि हम अकेले चुनाव लड़ेंगे, गठबंधन के बारे में केन्द्र निर्णय लेगा।

कोई टिप्पणी नहीं