दैनिक सरोकार ! संवाददाता नोएडा : भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी व उनके परिवार पर नोएडा-सैक्टर 142 थानाध्...
दैनिक सरोकार ! संवाददाता
नोएडा : भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी व उनके परिवार पर नोएडा-सैक्टर 142 थानाध्यक्ष द्वारा कुछ भू-माफिया प्रवर्ति के लोगों की मिलीभगत व साठगांठ कर बार बार झूठे मुकदमे दर्ज कराये गये क्योंकि हातम भाटी ने भू-माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाई थी संगठन के कार्यकर्ताओ ने जब झूठे मुकदमों का विरोध किया था तो पुलिस अघिकारियों ने जांच कर मुकदमें वापस कर दिए थे लेकिन अब उन्ही झूठे मुकदमों की गिनती कर पुलिस प्रशासन ने हातम भाटी व उनके परिवार पर गुंडा एक्ट की कार्यवाई करने की साजिश रची है जिसके विरोध मै संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व मै कार्यकर्ताओ ने सेन्ट्रल नोएडा एडिशनल डीसीपी हृदेश कटारिया से मुलाकात कर कमिश्नर मैडम के नाम ज्ञापन देकर एक सम्मानित एवम समाज सेवक पर गुंडा एक्ट की कार्यवाई पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध किया है।दूसरी तरफ संगठन के कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को भी ज्ञापन के माध्यम से पुलिस-प्रशासन की कार्यवाई पर सवाल उठाए है।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला रेखा सिवाल, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन खारी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, उत्तर प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, उत्तर प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, श्रीपाल भाटी उत्तर प्रदेश महासचिव, उधम भाटी, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री विजय ठेकेदार, जिला अध्यक्ष फहीम मंसूरी मुरादाबाद, जिला अध्यक्ष रामवीर भाटी, जिला उपाध्यक्ष जयकार भाटी, हरेंद्र जिला उपाध्यक्ष तहसील अध्यक्ष दादरी सोविंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं