Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा वैशाली सेक्टर 1 में होली मिलन समारोह का आयोजन

 दैनिक सरोकार !  निशांत शर्मा / गाजियाबाद :  वैशाली सेक्टर 1 में रविवार को राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन ...





 दैनिक सरोकार !  निशांत शर्मा / गाजियाबाद : 

वैशाली सेक्टर 1 में रविवार को राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया और उसके बाद रंगों द्वारा होली मिलन किया गया।

क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल ने कार्यक्रम में सभी को रंग लगाकर होली की बधाई दी। सभी लोगों ने गले मिलकर इस पावन त्यौहार को मनाया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉक्टर मनोज गोयल, महानगर सह संपर्क प्रमुख दीपिका शर्मा, भाग कार्य विहिका अपणा भाग सह प्रमुख प्रीति धनकर, शारीरिक प्रमुख पंकज भाग सह कार्य वाहिका निशि, शाखा कार्यवाहीका छवि वशिष्ठ, प्रियंका शर्मा, चित्रा चौधरी, स्वर्णिमा अग्रवाल, विमल भट्ट, पवित्रा, अंजू शर्मा, पंकज, उपासना, पूजा शर्मा, प्रार्थना, जुयाल, किरण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के बाद सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में गाने, बजाने और नृत्य का भी आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य लोगों को एकजुट करना और होली के त्यौहार को मनाना था। कार्यक्रम सफल रहा और सभी ने इसका आनंद लिया।

कोई टिप्पणी नहीं