Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

प्रयास एक आशा सामाजिक संस्था की सराहनीय पहल: डम्पिंग ग्राउंड और अवैध कब्जे से मुक्त हुआ प्रयास

  दैनिक सरोकार ! निशांत शर्मा  गाजियाबाद : प्रयास एक आशा सामाजिक संस्था के अथक प्रयासों से गाजियाबाद में एक रिहायशी इलाके में स्थित डम्पिंग...

 




दैनिक सरोकार ! निशांत शर्मा 

गाजियाबाद : प्रयास एक आशा सामाजिक संस्था के अथक प्रयासों से गाजियाबाद में एक रिहायशी इलाके में स्थित डम्पिंग ग्राउंड और अवैध कब्जे से मुक्ति मिली है। संस्था की संस्थापिका **डॉ. जयश्री सिन्हा** ने तीन महीने पहले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष को इस समस्या से अवगत कराते हुए एक अनुरोध पत्र दिया था।

डॉ. सिन्हा ने बताया कि GDA द्वारा सफाई तो करवाई गई थी, लेकिन अवैध कब्जे के कारण समस्या पूरी तरह से हल नहीं हो सकी थी। तीन महीने तक GDA की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर, उन्होंने स्थानीय लोगों और पार्षद के साथ मिलकर अवैध कब्जे को हटाने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति को कानून समझाया गया और सात घंटे तक डॉ. सिन्हा और स्थानीय लोग उसके साथ बातचीत करते रहे। अंत में, व्यक्ति ने अवैध कब्जा हटाने और जमीन को मुक्त करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रयास एक आशा सामाजिक संस्था और डॉ. जयश्री सिन्हा की सराहनीय पहल यह दर्शाता है कि सामाजिक संस्थाएं और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक परिवर्तन लाना संभव है।

कोई टिप्पणी नहीं