Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

किसान के घर में अज्ञात बदमाशों ने आभूषण व नगदी चोरी की

दैनिक सरोकार !  संवाददाता / इटावा : भरथना नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला यादव नगर निवासी नंदकिशोर के घर में शनिवार की रात के दौरान अज्ञात बदमाश...




दैनिक सरोकार !  संवाददाता / इटावा : भरथना नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला यादव नगर निवासी नंदकिशोर के घर में शनिवार की रात के दौरान अज्ञात बदमाशों ने छत के रास्ते उतरकर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी लोहे की अलमारी व बख्सों को खंगाल कर सोने-चांदी के आभूषण व पांच हजार की नगदी चोरी कर ले गए। 

पीड़ित नंदकिशोर ने बताया कि वह खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता है।शनिवार को पत्नी प्रियंका के साथ पैतृक गांव भुलईपुर (औरैया) में आलू खुदाई का काम होने से गया था। घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में भाभी पूजा रहती है।रात के दौरान वह अपने कमरे में सो रही थी,उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने छत पर चढ़कर भाभी के कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर पक्की सीढ़ियों से नीचे उतरकर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से सोने का एक बाजूबंद,जंजीर,दो अंगूठी,चांदी की पायले,चूड़ा व बच्चे का ओम पैंडल समेत पांच हजार रुपए चोरी कर ले गए। 

अज्ञात बदमाशो ने पड़ोसी अनिल के घर में चोरी करने का प्रयास किया मगर आहट होने पर भाभी समेत पड़ोसियो के जागने पर बदमाश भाग गए।पीड़ित ने बताया अज्ञात बदमाश लगभग ढाई -तीन लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं