दैनिक सरोकार ! संवाददाता/ इटावा :भरथना पूर्व सांसद स्व0 चौ0 रघुराज सिंह की 18वीं पुण्य स्मृति पर चौ0 रघुराज सिंह स्मारक संस्थान इटावा के ...
दैनिक सरोकार ! संवाददाता/ इटावा :भरथना
पूर्व सांसद स्व0 चौ0 रघुराज सिंह की 18वीं पुण्य स्मृति पर चौ0 रघुराज सिंह स्मारक संस्थान इटावा के तत्वाधान् में आगामी 9 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 9 बजे से शशिप्रभा मैरिज होम (पालीबम्बा के पास) राजागंज भरथना पर निःशुल्क ग्रामीण नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम व्यवस्थापक आशा दुबे ने देते हुए बताया कि 9 मार्च को पूर्व सांसद स्व0 चौ0 रघुराज सिंह की 18वीं पुण्य स्मृति पर चौ0 रघुराज सिंह स्मारक संस्थान इटावा के तत्वाधान् में निःशुल्क ग्रामीण नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 आर0एस0 शुक्ला आगरा, डा0 आर0के0सी0 गुप्ता, डा0 राहुल सिंह द्वारा परीक्षण कर दवायें व चश्में आदि निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेगें। साथ ही जो मरीज मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चिन्हित किये जायेगें, उनका विभिन्न दिनांकों में डा0 आर0के0सी0 गुप्ता द्वारा श्रीशंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर इटावा में उत्तम लेंस का प्रत्यारोपण कर निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में सहयोगी संस्थान के रूप में भारत विकास परिषद शाखा भरथना व इटावा तथा श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर इटावा का विशेष सहयोग रहेगा
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं