Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका : पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा

  दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर घर वापसी की,क्षेत्रीय अध...

 




दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर घर वापसी की,क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर प्रकाश पाल ने सदस्यता ग्रहण कराई।

कानपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को आयोजत कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल आदि को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान पूर्व जिला सचिव सपा दलवीर सिंह यादव फौजी, बसपा नेता बलवीर उर्फ नीरज, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अवध नरेश दुबे (रामलला), सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार,मनीष अग्रवाल व कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव  ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बतातें चले मनोज पोरवाल  वर्ष 2000 में भाजपा से भरथना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे, उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर अपनी पत्नी नीता पोरवाल को बतौर सपा प्रत्याशी चैयरमेन बनाने में सफल रहे। इसके बाद उनके राजनीतिक जीवन उतार चढाव बना रहा,वर्ष 2023 के निकाय चुनाव में चैयरमेन पद पर चुनावी मैदान में अपनी पुत्रवधू को चुनाव मैदान उतारा,हालांकि उन्हें दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।

माना जा रहा है कि क्षेत्र में खासकर वैश्य मतदाताओं पर खासी पकड़ रखने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल के भाजपा में आने से आगामी लोकसभा में पार्टी प्रत्याशी की स्थिति और मजबूत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं