दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना ,पूर्व सांसद चौ0 रघुराज सिंह की पुण्य स्मृति में चौ0 रघुराज सिंह स्मारक संस्थान द्वारा आयोजित नि...
दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना ,पूर्व सांसद चौ0 रघुराज सिंह की पुण्य स्मृति में चौ0 रघुराज सिंह स्मारक संस्थान द्वारा आयोजित निःशुल्क ग्रामीण नेत्र चिकित्सा शिविर में 650 मरीज आए, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 आर0एस0 शुक्ला आगरा, डा0 आर0के0सी0 गुप्ता, डा0 राहुल सिंह आदि चिकित्सीय टीम द्वारा निशुल्क ऑपरेशन के लिए 60 मोतियाबिंद रोगियों को चिन्हित किया गया। लगभग 250 मरीजो को चश्मा,दवाएं निःशुल्क प्रदान की गई। शिविर में बीपी व शुगर की निःशुल्क जांच की गई।शिविर में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना, श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर, भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा का भी सहयोग रहा। चिन्हित मोतियाबिंद रोगियों का इटावा राहतपुर स्थित श्री धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किए जाएंगे।
नगर के मोहल्ला मोतीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि डॉ उदय प्रताप सिंह अध्यक्ष हिंदुस्तानी एकेडमी प्रयागराज, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद पांचाल क्षेत्र के वित्त सचिव आलोक रायजादा समेत अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य डॉ विद्याकान्त तिवारी आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। अतिथियों को आयोजको ने प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
शिविर के दौरान ममता चौधरी, आशा चौधरी, राजेश दुबे, सुशांत उपाध्याय, पिंकी चौधरी,रवि मिश्रा, देवेन्द्र पोरवाल,संजय माधवानी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं