Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भारत विकास परिषद शाखा भरथना का चन्द्रशेखर सिंह राठौर को अध्यक्ष, सुशान्त उपाध्याय को सचिव बनाया गया

  दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना , भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा भरथना का सर्वसम्मति से चन्द्रशेखर सिंह राठौर को अध्यक्ष, सुशा...

 




दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना ,

भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा भरथना का सर्वसम्मति से चन्द्रशेखर सिंह राठौर को अध्यक्ष, सुशान्त उपाध्याय को सचिव व अशोक पोरवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

नगर के मोहल्ला मोतीगंज में चुनाव अधिकारी विकास नारायण सक्सेना व क्षेत्रीय सचिव विवेक कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति में वर्ष 2024-25 के लिए भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा भरथना के निर्वाचन में चन्द्रशेखर सिंह राठौर को अध्यक्ष, सुशान्त उपाध्याय को सचिव व अशोक पोरवाल को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवीन कार्यकारिणी आगामी 01 अप्रैल, 2024 से कार्यभार ग्रहण करेगी। 

इस मौके पर उपस्थित परिषद के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण व पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान अवधेश चौधरी, आनन्द प्रकाश कौशल, डा0 आर0एन0 दुबे, रामप्रकाश पाल, देवेन्द्र पोरवाल, नीलू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


फ़ोटो

कोई टिप्पणी नहीं