दैनिक सरोकार ! निशांत शर्मा / गौतमबुद्ध नगर : नोएडा सलारपुर स्थित शिव मंदिर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज चौक सलारपुर मेट्रो स्टेशन 81 पर श्री...
दैनिक सरोकार ! निशांत शर्मा / गौतमबुद्ध नगर : नोएडा सलारपुर स्थित शिव मंदिर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज चौक सलारपुर मेट्रो स्टेशन 81 पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ओमकार दास जी महाराज श्रीमाधोपुर राजस्थान के सानिध्य में 21 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन किया जा रहा है । श्री ओमकार दास महाराज जी ने बताया इस यज्ञ से क्षेत्र में सुख शांति स्मृधि वैभव एवं खुशहाली की प्राप्ति होगी । इस दौरान सैकड़ो संत महात्माओं का समागम होगा संस्कृति एवं संस्कारों की कमी के कारण समाज में बढ़ती कुरीतियों को रोकने के लिए महापुरुषों के वचनों को सुनने पर लाभ मिलेगा । सनातन संस्कृति को बचाने के लिए आज के समय ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों की आवश्यकता है 5 फरवरी 2024 से यज्ञ पूजा अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया है । रोजाना अरविंद तिवारी, आयुष सती, संतोष सेमवाल, आशीष मिश्रा श्याम दास महाराज अन्य पंडितों द्वारा हवन पूजन श्री सूक्त श्री नारायण कवच आदित्य हृदय स्तोत्र एवं मंत्र द्वारा जाप किया जाएगा । अशोक भाटी अध्यक्ष टिकैत रसोई ,जिला अध्यक्ष भाकियू एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा गौतम बुद्ध नगर द्वारा इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । अशोक भाटी ने बताया कथावाचिका पूज्या देवी सत्यार्चा जी श्रीधाम वृन्दावन से एवं यज्ञ आचार्य संदीप शास्त्री सेवा आश्रम उज्जैन से है अशोक भाटी ने बताया क्षेत्र से सभी सम्मानित लोगों को आयोजन में आमंत्रित किया जा रहा है जिसको लेकर श्री राम महायज्ञ आयोजन समिति सालारपुर नोएडा का भी गठन किया जाएगा । इस दौरान सेवादार रूप में जल्केश बाबूजी, सुभाष नेताजी, सुखबीर प्रधान ,सिंहराज गुर्जर ,विजेंद्र भाटी ,सुरेंद्र गुर्जर ,सुंदर चंदेल ,सुमित खारी ,सुनील भाटी, विकल भाटी, राजीव भाटी, कृष्ण भाटी ,रविंद्र भाटी, नवीन भाटी ,पप्पू गुर्जर ,सौरभ भारद्वाज ,मनोज त्यागी ,सागर भाटी, इंद्रपाल सिंह सेंगर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।


कोई टिप्पणी नहीं