Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

200 वीं "दयानन्द दशमी " सम्पन्न, आर्य समाज की प्रेरणा से कई सुधार हुए : पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा

*समाज में बढ़ता पाखंड चिंता का विषय-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य* दैनिक सरोकार ! निशांत शर्मा / नई दिल्ली :  केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत...




*समाज में बढ़ता पाखंड चिंता का विषय-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य*

दैनिक सरोकार ! निशांत शर्मा / नई दिल्ली : 

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज के संस्थापक,महान समाज सुधारक महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं दशमी पर 11 कुण्डीय महायज्ञ डा.जयेन्द्र आचार्य के ब्रह्मत्व में सांसद प्रवेश वर्मा के निवास 20,विंडसर पैलेस,जनपथ में संपन्न हुआ। दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कहा कि आर्य समाज से प्रेरणा पाकर समाज में अनेकों सुधार हुए।आज इस अभियान को और तीव्र गति से चलाने की आवश्यकता हैIउन्होंने स्वदेशी और हिन्दी भाषा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।


सांसद प्रवेश वर्मा ने स्वामी दयानन्द के आदर्शों को जीवन में धारण करने की अपील कीI 

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आज शिक्षा का किताबी ज्ञान तो बढ़ रहा है लेकिन पाखंड अन्धविश्वास भी बढ़ रहे हैं जिसे आर्य समाज ने जागरूकता अभियान से ठीक करना है। 


कुरुक्षेत्र से पधारे स्वामी संपूर्णा नन्द ने कहा कि आज भारत देश प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सुरक्षित है।देश विदेश में ख्याति फैल रही है।


वैदिक विद्वान डा जयेंद्र आचार्य ने कहा कि महर्षि दयानंद जी के नारी जाति पर असंख्य उपकार हैं,उन्होंने समाज सुधार,नारी शिक्षा व वेदों को पढ़ने पढ़ाने पर बल दिया।बाल विवाह को निषेध किया व सती प्रथा को भी अनुचित ठहराया।उन्होंने विधवा विवाह का समर्थन किया।स्वामी जी का मानना था कि नर नारी सब एक समान है सबको यज्ञ करने का समान अधिकार है।


समारोह में मुख्य रूप से सर्वश्री डा. प्रमोद सक्सैना,कैप्टन अशोक गुलाटी,राज कुमार भण्डारी,कुसुम भंडारी,प्रेम सचदेवा,अनिता रेलन, प्रकाशवीर शास्त्री, रोहित आर्य, स्वदेश शर्मा, वेद प्रकाश आर्य, सोनिया संजू, सुशील बाली, वरुण कथूरिया,गंगा शरण आर्य, कृष्णा पाहुजा,माया राम शास्त्री आदि उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं