ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) तक सुगम और तेज आवागमन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) 15.1...
ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) तक सुगम और तेज आवागमन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) 15.10 किलोमीटर लंबी और 120 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण को रफ्तार दे रहा है। यह सड़क सलारपुर अंडरपास से सेक्टर-22ई होते हुए एयरपोर्ट के इंटरचेंज के पास फलैदा कट से जोड़ी जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने से यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-24, 24ए, 25, 22ए, 22बी, 22सी, 22डी, 22ई, 22एफ, 23ए, 23बी, 23सी, 23डी और 23ई सहित करीब 13 आवासीय, संस्थागत और व्यावसायिक सेक्टर सीधे एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। किसानों की सहमति से अधूरी पड़ी जमीन की खरीद प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
🏭 पतंजलि फूड पार्क और एजुकेशनल हब को मिलेगी रफ्तार: पलवल-खुर्जा मार्ग और 130 मीटर रोड से भी जुड़ेगा नेटवर्क
यीडा के महाप्रबंधक (परियोजना) राजेंद्र भाटी ने बताया कि इस 120 मीटर चौड़ी सड़क के बनने से सेक्टर-24 में स्थापित हो रहे पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क और अन्य प्रस्तावित फूड पार्कों को बड़ा फायदा मिलेगा, जिससे तैयार सामान को एयरपोर्ट तक पहुंचाना बेहद आसान होगा। इसके साथ ही सेक्टर-22 के पास बन रहे एजुकेशनल हब (गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समीप) और सेक्टर-22डी की आवासीय परियोजनाओं को भी सुचारू कनेक्टिविटी मिलेगी। भविष्य में इस सड़क को आगे बढ़ाकर पलवल-खुर्जा मार्ग और सेक्टर-17 के पास प्रस्तावित 130 मीटर चौड़ी सड़क से भी जोड़ा जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में एक रिंग रोड (गोलाकार) कनेक्टिविटी नेटवर्क तैयार हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं