Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Greater Noida West Traffic Update: चार मूर्ति से तुस्याना तक 8.2 किमी सड़क होगी चौड़ी, दिवाली से पहले खुलेगा गौड़ चौक अंडरपास

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए एक और नई सड़क का निर्माण कार्य शुर...

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए एक और नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने एक्सप्रेसवे के समानांतर दाहिनी ओर बन रही 30 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। करीब 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क का 1800 मीटर का अधूरा हिस्सा रौनीजा, चपरगढ़ और सलारपुर गांव के पास अतिक्रमण के कारण रुका हुआ था, जिसे अब हटाया जा चुका है। इस सड़क के पूरी तरह बनने से यमुना सिटी के सेक्टर-22डी, 22ई, 23ए-ई, 25, 26 और 27 सहित दर्जनों सेक्टरों और गांवों की एयरपोर्ट तक सीधी और सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी।

🚦 ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासियों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत: चार मूर्ति से तुस्याना तक सड़क चौड़ीकरण तेज, दिवाली से पहले खुलेगा गौड़ चौक अंडरपास

एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के निवासियों के लिए भी बड़ी राहत की खबर है। प्राधिकरण ने चार मूर्ति (गौड़ चौक) से तुस्याना कट तक लगभग 8.2 किलोमीटर लंबे मार्ग को चौड़ा करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है, जिसे आगामी दो महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यीडा के महाप्रबंधक (परियोजना) राजेंद्र भाटी ने बताया कि एयरपोर्ट से जुड़ने वाली नई सड़क का निर्माण जल्द पूरा होगा। इसके साथ ही ग्रेनो ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर सड़क के किनारे बस-वे का काम भी अंतिम चरण में है और गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास को दिवाली से पहले आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है।






 

कोई टिप्पणी नहीं