दिल्ली। राजधानी दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने और मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को विकसित करने के लिए सभी प्रकार की परिवहन सेवाओं को एकीकृत किया...
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने और मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को विकसित करने के लिए सभी प्रकार की परिवहन सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा। इस दिशा में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की 11वीं बैठक में दिल्ली मास्टर प्लान (MPD)-2047 के अंतर्गत एकीकृत महानगरीय परिवहन प्राधिकरण (UMTA) की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। यह नया प्राधिकरण दिल्ली की व्यापक मोबिलिटी (गतिशीलता) योजना तैयार करने, सभी परिवहन साधनों को आपस में जोड़ने, निगरानी करने और योजनाओं को लागू करने का प्रमुख कार्य करेगा। बैठक में एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, डीएमआरसी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और एनडीएमसी के अधिकारियों ने भाग लेकर पार्किंग प्रबंधन और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी पर अपने सुझाव दिए।
🚇 AI से पार्किंग प्रबंधन और 695 KM तक बढ़ेगा मेट्रो का दायरा: नमो भारत और साइकिल ट्रैक का भी होगा विस्तार
एमपीडी-2047 के तहत सड़कों से भीड़ कम करने के लिए नए कॉरिडोर, अंडरपास, मिसिंग लिंक्स जोड़ने और एआई (Artificial Intelligence) आधारित स्मार्ट पार्किंग प्रबंधन की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके अलावा कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा रहा है:
मेट्रो विस्तार: दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का दायरा 416 किलोमीटर से बढ़ाकर 695 किलोमीटर किया जाएगा।
नमो भारत नेटवर्क: एनसीआर में नमो भारत रेल का नेटवर्क 82 किमी से बढ़ाकर 383 किमी तक विस्तारित होगा।
ट्रांजिट हब: सराय काले खां, आनंद विहार और कश्मीरी गेट को रेल, मेट्रो और बस सेवाओं के एकीकृत ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
साइकिल ट्रैक: राजधानी में 200 किलोमीटर लंबा समर्पित साइकिल ट्रैक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं