ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर 2026 : भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर...
ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर 2026 : भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। पंकज चौधरी के ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 2 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति उनका समर्पण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कोई टिप्पणी नहीं