Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

जेवीसीसी लाफ्टर क्लब ने वार्षिक दान उत्सव का शुभारंभ, जरूरतमंदों की सहायता के लिए जुटा सहयोग

नोएडा, 3 अक्टूबर 2026: जेवीसीसी लाफ्टर क्लब, नोएडा ने वार्षिक दान उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की लाफ्टर एंबेसडर डॉ. स...


नोएडा, 3 अक्टूबर 2026: जेवीसीसी लाफ्टर क्लब, नोएडा ने वार्षिक दान उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की लाफ्टर एंबेसडर डॉ. संतोष साही ने किया। आयोजन में करीब 150 लोगों ने भाग लिया। नव रतन फाउंडेशन, तेज ज्ञान, गूंज और रॉबिन हुड आर्मी के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।


कार्यक्रम की शुरुआत शंख ध्वनि के साथ हुई। इसके बाद 10 मिनट का लाफ्टर योग सत्र आयोजित किया गया। गूंज की प्रस्तुति के माध्यम से आपदा प्रभावित और जरूरतमंद लोगों की परिस्थितियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। प्रस्तुति के जरिए सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाने का संदेश दिया गया।


क्लब के लाफ्टर एंबेसडर कमोडोर अशोक सावनी ने कहा कि हंसी और सेवा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने सेवा गतिविधियों को समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए सहयोग का माध्यम बताया।

कमांडर नरेंद्र महाजन ने बताया कि 3 और 4 अक्टूबर को सेक्टर-21 कम्युनिटी सेंटर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कपड़े, बर्तन, सूखा राशन, बैटरियां और आर्थिक सहायता एकत्र की जाएगी। एकत्र सामग्री गूंज के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाएगी। आयोजकों ने लोगों से दान उत्सव में सहयोग करने की अपील की।







 

कोई टिप्पणी नहीं