Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Old Delhi Building Safety: जर्जर इमारतों और 6 मंजिला अवैध निर्माण को लेकर एमसीडी की कार्यप्रणाली पर गरमाई सियासत

नई दिल्ली। पूर्व सांसद विजय गोयल ने पुरानी दिल्ली और चांदनी चौक में लगातार हो रहे अवैध निर्माण को लेकर दिल्ली नगर निगम की कार्यप्रणाली पर ग...


नई दिल्ली। पूर्व सांसद विजय गोयल ने पुरानी दिल्ली और चांदनी चौक में लगातार हो रहे अवैध निर्माण को लेकर दिल्ली नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है।


गोयल के मुताबिक पुरानी दिल्ली और चांदनी चौक जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में आज भी खुलेआम छह-छह मंजिल तक अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुराने भवन पहले से ही जर्जर और खतरनाक स्थिति में हैं। ऐसे में अनधिकृत निर्माण किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।


पूर्व सांसद ने सवाल उठाया कि वर्षों से चली आ रही इस गंभीर समस्या पर यदि MCD कमिश्नर भी प्रभावी कार्रवाई करने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं, तो आखिर इसकी जवाबदेही किसकी है?


उन्होंने कहा कि केवल नोटिस जारी करना या दिखावटी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। अवैध निर्माण पर तत्काल रोक, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही और जर्जर भवनों की सुरक्षा जांच समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

गोयल ने चेताया कि प्रशासन को हादसा होने का इंतजार करने के बजाय पहले ही कठोर कदम उठाने चाहिए, ताकि पुरानी दिल्ली और चांदनी चौक में किसी बड़े जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।







 

कोई टिप्पणी नहीं