Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

A.S.B. Convent School Janmashtami: गाजियाबाद के स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, सजी मनमोहक झांकियां

गाजियाबाद, 3 सितंबर 2026 : गंगापुरम अवंतिका क्षेत्र स्थित A.S.B कॉन्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ ...


गाजियाबाद, 3 सितंबर 2026 : गंगापुरम अवंतिका क्षेत्र स्थित A.S.B कॉन्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूल-मालाओं और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत और कृष्ण भजन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्सरी और केजी के नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे, जो राधा-कृष्ण, सुदामा, यशोदा और गोपियों की वेशभूषा में सजकर पहुंचे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और मासूम अदाओं ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्म, कालिया नाग दमन, गोवर्धन पर्वत लीला और माखन-मिश्री चोरी सहित विभिन्न लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। रासलीला और मयूर नृत्य की प्रस्तुति ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


दही-हांडी और मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने आयोजन में उत्साह भर दिया। बच्चों की टोली द्वारा मटकी फोड़ते ही पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों और तालियों से गूंज उठा। राधा-कृष्ण के झूले और कृष्ण पालने की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

प्रधानाचार्य नेहा यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रेम और धर्म का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, एकता और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं अभिभावकों को पंचामृत और प्रसाद वितरित किया गया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।







 

कोई टिप्पणी नहीं