नोएडा, 3 सितंबर 2026 : हिंदू युवा वाहिनी ने संगठन विस्तार के तहत सुखदेव शर्मा को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्व...
नोएडा, 3 सितंबर 2026 : हिंदू युवा वाहिनी ने संगठन विस्तार के तहत सुखदेव शर्मा को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए की गई है।
अध्यक्ष नियुक्त होने पर सुखदेव शर्मा ने हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राठौड़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अमित त्यागी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
सुखदेव शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हिंदुत्व, राष्ट्र और समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। मेरठ मंडल में संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रियता से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।
उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने सुखदेव शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


कोई टिप्पणी नहीं