Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Krishna Janmashtami 2026 Noida News: सेक्टर-70 स्थित रिहैब सेंटर में गूंजे भजन, राधा-कृष्ण के रूप में सजे दिव्यांग बच्चे

नोएडा, 3 सितंबर 2026 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सेक्टर-70 स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में शुक्रवार को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण आ...


नोएडा, 3 सितंबर 2026 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सेक्टर-70 स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में शुक्रवार को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। यहां दिव्यांग बच्चों ने अपने परिजनों के साथ जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद दिव्यांग बच्चों ने कृष्ण और राधा की आकर्षक वेशभूषा में सजकर प्रस्तुतियां दीं। विशेष प्रस्तुति एडमिन हेड कृष्णा यादव, स्पेशल एजुकेटर इलिका रावत और फिजियोथेरेपिस्ट अभिनव प्रताप सिंह के निर्देशन में तैयार की गई। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक राजवी सिंह, कृति यादव, आरवी, सक्षम और भाविका का विशेष सहयोग रहा। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर मौजूद परिजन एवं अतिथि भावुक नजर आए।


फाउंडेशन के निदेशक एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों से बच्चों में खुशी, आत्मविश्वास तथा सामाजिक जुड़ाव की भावना मजबूत होती है।


इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी और डिजिटल मीडिया एंड कम्युनिकेशन मैनेजर सौम्या सोनी मौजूद रहीं। सेंटर मैनेजर सुरभि जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।







 

कोई टिप्पणी नहीं