नई दिल्ली। दिल्ली के रंगपुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में *जेडी स्पोर्ट्स अकादमी* के संस्थापक *जयदेव राठौड़* के नेतृत्व में *दिल्ली कबड...
नई दिल्ली। दिल्ली के रंगपुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में *जेडी स्पोर्ट्स अकादमी* के संस्थापक *जयदेव राठौड़* के नेतृत्व में *दिल्ली कबड्डी टूर्नामेंट 2026* का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस कबड्डी टूर्नामेंट में दिल्ली प्रदेश की कुल *12 टीमों* ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में *लोक जनशक्ति पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आशु चौहान* मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और साथ उन्होंने अपना भरपूर योगदान भी दिया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मिट्टी के पारंपरिक खेल कबड्डी में अपना दमखम दिखाया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों में भी उत्साह बनाए रखा।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली से इन्द्रपुरी की टीम प्रथम स्थान और रजोकरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता टीम को *ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज* देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में मौजूद अतिथियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर *डॉ. आशु चौहान और डॉ. अनिता* का स्वागत किया गया। आयोजकों एवं उपस्थित लोगों ने टूर्नामेंट में सहयोग और सहभागिता के लिए डॉ आशु चौहान का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और पारंपरिक खेल कबड्डी को बढ़ावा देना है।
.jpeg)
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं