नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल में 4 अक्टूबर 2026 को संध्या मेडिसिटी द्वारा ‘आयुष आरोहण 2026’ का आयोजन किया जाएगा।...
नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल में 4 अक्टूबर 2026 को संध्या मेडिसिटी द्वारा ‘आयुष आरोहण 2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सेलिब्रिटी गेस्ट विंदू दारा सिंह की मौजूदगी रहेगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संध्या मेडिसिटी की शालीमार बाग शाखा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें फाउंडर डॉ. विकास गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने आयुर्वेद, पंचकर्म एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने तथा चिकित्सकों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
आयुष आरोहण 2026 में चिकित्सकों के लिए Hands-on Training Workshop, प्रख्यात वक्ताओं के Special Knowledge Sessions, Case Studies Presentation और देशभर के आयुर्वेद चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों के बीच Ayurveda Networking का आयोजन होगा। इसके साथ ही SRAF Convocation के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं गणमान्य अतिथियों को ‘AYUSH Glory Awards 2026’ के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आयुर्वेद एवं पंचकर्म से संबंधित एक दिवसीय चिकित्सीय जागरूकता एवं परीक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, आयुष आरोहण 2026 का उद्देश्य आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को आधुनिक समय में जन-जन तक पहुंचाना, चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं व्यावहारिक मंच देना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं