Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Jagriti Pariwar Janmashtami Utsav: दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव, समाजसेवी दामोदर यादव ने किया अतिथियों का स्वागत

नई दिल्ली । जागृति परिवार रजि. एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के संयुक्त तत्वावधान में सैयद नांगलोई, पश्चिम विहार में *37वें विशाल जन्माष्ट...


नई दिल्ली । जागृति परिवार रजि. एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के संयुक्त तत्वावधान में सैयद नांगलोई, पश्चिम विहार में *37वें विशाल जन्माष्टमी महोत्सव* का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महोत्सव में धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों ने पहुंचकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं प्रसिद्ध समाजसेवी *दामोदर यादव* ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि *भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता* ने कहा कि इस प्रकार के भव्य धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में एकजुटता और धार्मिक भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

महोत्सव में *जज मनीष खुराना, सुबोध चन्द्र, जयभगवान यादव, थानाध्यक्ष विश्वनाथ, पार्षद पूनम सैनी, पार्षद मनदीप सिंह, प्रसिद्ध उद्योगपति **रमेश कपूर एवं ज्ञानचंद धमीजा* सहित धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया।







 

कोई टिप्पणी नहीं