गाजियाबाद, 10 सितंबर 2026 : हिन्दू युवा वाहिनी ने संगठन विस्तार को मजबूत करने के उद्देश्य से नितेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत क...
गाजियाबाद, 10 सितंबर 2026 : हिन्दू युवा वाहिनी ने संगठन विस्तार को मजबूत करने के उद्देश्य से नितेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को इस जिम्मेदारी के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव को संगठन के संविधान, नियम और अनुशासन के अनुरूप कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें तीन माह के भीतर अपनी कार्यकारिणी गठित करने तथा प्रत्येक माह 20 नए प्राथमिक सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
संगठन की ओर से पद के दुरुपयोग को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। संगठन के नाम का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं करने तथा बिना अनुमति सार्वजनिक बयान, प्रेस विज्ञप्ति और सोशल मीडिया पोस्ट जारी नहीं करने को कहा गया है।
नियुक्ति के बाद गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। नितेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन की विचारधारा को अधिक लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने की बात कही।

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं