गाजियाबाद: शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शुमार जीटी रोड पर आए दिन लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. ...
गाजियाबाद: शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शुमार जीटी रोड पर आए दिन लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) में गुरुवार को आयोजित नगरीय अवस्थापना निधि की बैठक में मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इसके तहत घंटाघर रामलीला मैदान के सामने से चौधरी मोड़ होते हुए भाटिया मोड़ और आधार सेवा केंद्र तक लगभग दो किलोमीटर लंबे 4 लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है.
🏟️ 2. गाजियाबाद में बनेगा शानदार क्रिकेट स्टेडियम, शहर को मिलेगी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के स्वामित्व वाली भूमि को लैंड पूलिंग के माध्यम से प्राप्त करने और वहां स्टेडियम निर्माण के लिए ड्राफ्ट एमओयू तथा फीजिबिलिटी रिपोर्ट के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल गई है. इस नए स्टेडियम के निर्माण से गाजियाबाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी. साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, टूरिज्म, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
🏋️ 3. 30 स्थानों पर खुलेंगे ओपन जिम और रेलवे फाटक बंद कर बनेगा अंडरपास, कुल 66.73 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कुल 66.73 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं. इसके तहत नए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन और एलटीएच क्रॉसिंग के बीच डीपीएसजी स्थित रेलवे फाटक को बंद करके वहां नया अंडरपास बनाया जाएगा. इसके अलावा, जीडीए क्षेत्र के विभिन्न पार्कों में 4.50 करोड़ की लागत से 30 स्थानों पर 'ओपन जिम' बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को व्यायाम करने की बेहतरीन सुविधा मिल सकेगी. साथ ही मधुबन-बापूधाम योजना में बुनकर मार्ट के निर्माण के लिए शेष राशि जारी करने और विभिन्न भूखंडों के भू-उपयोग में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है.

कोई टिप्पणी नहीं