Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Bauma Conexpo 2026 News: ग्रेटर नोएडा में बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया का शानदार आगाज, बिहार इस संस्करण में बना स्टेट पार्टनर

नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में मंगलवार से बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 शुरू हो गया। चार दिवसीय प्रदर्शनी में कंस्ट्रक्शन और माइ...


नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में मंगलवार से बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 शुरू हो गया। चार दिवसीय प्रदर्शनी में कंस्ट्रक्शन और माइनिंग उपकरणों से जुड़ी कंपनियां, खरीदार, कॉन्ट्रैक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में मेस्से मुएनचेन ग्रुप के सीईओ स्टीफन रुमेल, बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, भारत में इटली के राजदूत एंटोनियो बार्टोली और जर्मनी के दूतावास के डिप्टी हेड ऑफ मिशन जॉर्ज एंजवाइलर मौजूद रहे।

प्रदर्शनी के आठवें संस्करण में 14.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में 1,100 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, 18 सितंबर तक 100 से अधिक देशों से 75 हजार से ज्यादा विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। प्रदर्शनी में मशीनों की उत्पादकता, ईंधन दक्षता, सुरक्षा, सर्विस नेटवर्क और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बिहार इस संस्करण में स्टेट पार्टनर के रूप में शामिल है। राज्य सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित कर रही है।







 

कोई टिप्पणी नहीं