Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Pratibha Darshan 3.0 Event: नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों ने बनाए अनोखे प्रोजेक्ट्स, अभिभावकों ने भी लिया हिस्सा

ग्रीन फील्ड स्कूल में प्रतिभा दर्शन 3.0, छात्रों की रचनात्मकता ने मोहा मन गाजियाबाद, 22 अगस्त 2026 : संजय नगर सेक्टर-23 स्थित ग्रीन फील्ड पब...


ग्रीन फील्ड स्कूल में प्रतिभा दर्शन 3.0, छात्रों की रचनात्मकता ने मोहा मन

गाजियाबाद, 22 अगस्त 2026 : संजय नगर सेक्टर-23 स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को ‘प्रतिभा दर्शन 3.0 - स्पेक्ट्रम ऑफ क्रिएटिव क्रॉनिकल्स’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. नमिता यश, फैकल्टी दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस वर्ष प्रदर्शनी का विषय ‘एक्सप्लोर, एक्सपीरियंस, एक्सप्रेस’ रखा गया।

प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, भाषा, कला और सामाजिक विज्ञान से जुड़े नवीन विचारों को आकर्षक मॉडल, कलाकृतियों और प्रायोगिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए इंटरएक्टिव गेम्स प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहे। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और प्रयोगात्मक सोच से अभिभावकों एवं आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।


प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने पहुंचकर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल और गेम्स को देखा तथा कई इंटरएक्टिव गेम्स में स्वयं भी भाग लिया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और रचनात्मकता का माहौल बना रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता अग्रिहोत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और नवाचार की भावना विकसित करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोग और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर मिलना जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके नए प्रयोगों ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।







 

कोई टिप्पणी नहीं