Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

पुरानी दिल्ली स्टेशन पर हंगामा: किन्नरों और यात्रियों में सीट को लेकर मारपीट

 पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किन्नर के ग्रुप और एक परिवार के बीच सीट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा...


 पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किन्नर के ग्रुप और एक परिवार के बीच सीट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ किन्नर प्लेटफॉर्म पर जमकर हंगाम कर रहे हैं।

हद तो तब हो गई जब किन्नर कपड़े उतारकर पुलिसकर्मियों को भी खुलेआम धमकी देने लगे। इस दौरान वे परिवार पर भी जमकर टूट पड़े। वीडियो में देखा जा सकता है कि किन्नर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए प्लेटफॉर्म पर जमकर बवाल काट रहे हैं।

30 जून की बताई जा रही घटना

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह घटना 30 जून को प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट की है। दोनों ही पक्ष ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन में चढ़ रहे थे तभी दोनों के बीच जमकर बहस शुरू हो गई थी। इस दौरान जनरल बोगी में चढ़ने और सीट पर बैठने के लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई।

किन्नरों ने की जमकर बदसलूकी फिर मारपीट

बताया जा रहा है कि किन्नरों ने इस दौरान परिवार के साथ गाली गलौज और बदसलूकी तो की है साथ ही हाथा-पाई भी की। यही नहीं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किन्नर पुलिसकर्मी को भी खुलेआम धमकाते और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस जवानों ने दिखाई मुस्तैदी

दोनों पक्षों को शांत करने के लिए ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जवान विक्की और चंद्रकांत ने बीच-बचाव किया। दोनों ने मौके से भीड़ को हटाया और दोनों पक्षों को शांत किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक परिवार को किन्नरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी गई मगर उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और ट्रेन के दूसरे कोच में बैठ गए। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में कोई पीसीआर कॉल रिसीव नहीं हुई और न ही शिकायत दर्ज की गई है।

बीते महीने ही सीट के लिए यात्री को उतारा मौत के घाट

बीते महीने ही दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया था। यात्रियों के ग्रुप ने 'योग एक्सप्रेस' की जनरल बोगी में चढ़ने की कोशिश कर रहे दूसरे यात्री को कथित तौर पर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक की पहचान की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले पंकज धामा के रूप में हुई है उसकी उम्र 32 वर्ष थी। पुलिस ने बताया है कि धामा की अन्य यात्रियों से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। धामा को लात घूंसे मारे गए और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं