Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नोएडा: सलारपुर में दो नए पुलों का निर्माण, नवंबर तक मिलेगी जाम से राहत

  नोएडा के सलारपुर में नाले पर बन रहे दो पुलों का 30 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि इस साल नवंबर तक ये बनकर तैयार हो ज...

 


नोएडा के सलारपुर में नाले पर बन रहे दो पुलों का 30 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि इस साल नवंबर तक ये बनकर तैयार हो जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने शुक्रवार को सेक्टर-96 स्थित नए दफ्तर के सभागार में वित्त पोषण से उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कामों की समीक्षा की। बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड, गाजियाबाद और ओखला खंड के सहायक अभियंता उपस्थित थे।

बैठक में सामने आया कि यमुना पुस्ते की मरम्मत के लिए प्राधिकरण पहली किस्त के रूप में सिंचाई विभाग को 11 करोड़ रुपये दे चुका है। इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। इस लापरवाही पर एसीईओ ने अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की।

एसीईओ को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीके सिंह ने आश्वासन दिया कि काम जल्द शुरू कराकर इससे तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस पुस्ते से करीब दो दर्जन सेक्टर, सोसाइटी और गांवों के लोग निकलते हैं। यह नोएडा में कालिंदी कुंज के पास सेक्टर-94 से शुरू होता है और सेक्टर-150 तक है। हालांकि, नोएडा के खंड में यह हिस्सा सेक्टर-94 से 135 तक ही आता है। इसके आगे का हिस्सा निर्माण खंड गाजियाबाद के अंतर्गत आता है।

गाजियाबाद खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार बर्न की ओर से इस हिस्से को ठीक करने और चौड़ा करने का प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया गया।

पुराने पुल हो चुके हैं जर्जर

इस बैठक में एसीईओ ने सलारपुर में नाले पर बन रहे रहे दो पुलों के काम की जानकारी ली। ओखला खंड की ओर से दोनों पुलों का निर्माण किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने एसीईओ को बताया कि नवंबर 2026 तक ये दोनों पुल बनाकर तैयार कर दिए जाएंगे। अब तक पुराने बने दो पुल जर्जर हो चुके हैं। भविष्य में पुराने पुलों से कोई हादसा न हो, इसको देखते हुए नए पुल बनाए जा रहे हैं।

डीएससी रोड पर बने एलिवेटेड रोड से फेज टू की ओर उतरते समय अभी जाम लगता है। यहां बने पुल की चौड़ाई कम है। इसको देखते हुए बराबर में नया पुल बनाने का निर्णय पहले लिया गया था। इस पुल के बनने से एलिवेटेड रोड पर भी लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। शुक्रवार को हुई बैठक में इस परियोजना के बारे में बताया गया कि यह टेंडर प्रक्रिया में चल रहा है।

एक महीने में काम शुरू करने का दावा

डीएससी रोड पर बने एलिवेटेड रोड से फेज टू की ओर उतरते समय अभी जाम लगता है। यहां बने पुल की चौड़ाई कम है। इसको देखते हुए बराबर में नया पुल बनाने का निर्णय पहले लिया गया था। इस पुल के बनने से एलिवेटेड रोड पर भी लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। शुक्रवार को हुई बैठक में इस परियोजना के बारे में बताया गया कि यह टेंडर प्रक्रिया में चल रहा है। इस प्रक्रिया को पूरा कर एक-डेढ़ महीने में काम शुरू करा दिए जाने का दावा सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं