Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग से कूदकर महिला ने दी जान, दूसरी घटना में दहेज हत्या का आरोप

 नोएडा के सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने मल्टी लेवल पार्किंग के दूसरे फ्लोर से कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक महिला की...


 नोएडा के सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने मल्टी लेवल पार्किंग के दूसरे फ्लोर से कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक महिला की पहचान सीटू तलवार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले एक ई-रिक्शा बुक किया और मल्टीलेवल पार्किंग तक गई। यहां पहुंचने के बाद महिला मल्टीलेवल पार्किंग के दूसरे फ्लोर पर पहुंच गई। दूसरे फ्लोर से ही महिला ने छलांग लगा दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पुहंची और इसके बाद महिला के परिजनों को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर शुरुआती जानकारी सामने आई कि मृतक महिला पिछले 20 सालों से डिप्रेशन में थी और परेशान रहती थी। इस घटना में महिला की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

महिला का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला

नोएडा में एक महिला का शव बरामद हुआ है। यहां के गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली महिला की दो जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसके पिता ने दामाद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिला जानकारी के अनुसार, जिला फिरोजाबाद निवासी धर्मजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी भारती की शादी 24 जून 2018 को जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। पति जितेंद्र उसे आए दिन भारती को प्रताड़ित करता था। भारती पिछले दो वर्ष से पति के साथ नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में किराए के घर के में रहती थी। दो जुलाई की उन्हें मोबाइल कॉल से सूचना मिली कि भारती की मौत हो गई है। नोएडा पहुंचने पर पता चला कि भारती का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था।

इस मामले में पीड़िता का कहना है कि पति जितेंद्र की प्रताड़ना से तंग आकर भारती ने आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं