Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नजफगढ़: बेरोजगार पति ने तवे से वार कर की पत्नी की हत्या, खुद किया सरेंडर

  दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक बेरोजगार पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को 'तवे' से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पति करीब 2 महीने से ...

 


दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक बेरोजगार पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को 'तवे' से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पति करीब 2 महीने से बेरोजगार है और उसकी पहचान दिनेश पटेल (48) के रूप में हुई है। शख्स ने पुलिस जांच में बताया कि गुस्से में आकर उसने पत्नी पर हमला किया।

दिनेश पटेल दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के गोपाल नगर में दो बच्चों के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी की हत्या करने के बाद दिनेश रविवार सुबह बाबा हरिदास नगर पुलिस थाना पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी सरिता पटेल (43) की हत्या कर दी है।

मौके से सबूत इकट्ठा किए गए

एक पुलिस अधिकारी ने बताया 'पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सरिता को मृत पाया। इस दौरान तुरंत घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया और एफएसएल और क्राइम यूनिट टीम को बुलाकर मुआयना कर सबूत इकट्ठा किए गए।'

मानसिक बीमारी से जूझ रहा

शुरुआती पूछताछ में दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बीते दो साल से सिजोफ्रेनिया (मानसिक बीमारी) का ईलाज करवा रहा है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में उसके मेडिकल रिकॉर्ड की भी जांच करेंगे।

आईटी कंपनी में कर रहा था नौकरी

पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि एक आईटी कंपनी में नौकरी छूट जाने के बाद से दिनेश बीते दो महीने से बेरोजगार है। पुलिस के मुताबिक, दिनेश अपनी मौजूदा आर्थिक स्थिति के कारण तनाव में हैं और अक्सर घरेलू कारणों के वजह से उनका पत्नी के साथ अक्सर बहस होती रहती थी।

साल 2005 में की थी शादी

पुलिस ने बताया कि ‘दिनेश और सविता ने साल 2005 में शादी की थी। बड़ा बेटा इंजीनियरिंग के एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर रहा है तो छोटा बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। घटना के समय दोनों बच्चे भी घर के अंदर ही मौजूद थे और जांचकर्ता उनके भी बयान दर्ज करेंगे।’

मामूली बात पर हुई थी बहस

आरोपी के मुताबिक, पत्नी के साथ शनिवार रात को एक मामूली बात पर बहस हुई थी। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि गुस्से में आकर उसने तवा उठाया और उसपर कई वार कर दिए जिससे पत्नी को गंभीर चोटें आईं।

मृतका के घरवालों को सूचित किया गया

पुलिस ने कहा है कि आरोपी के ससुराल वाले भी नजफगढ़ के गोपाल नगर में ही रहते हैं और उन्हें सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।








कोई टिप्पणी नहीं