Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

सोनम वांगचुक भूख हड़ताल: स्वास्थ्य बिगड़ा, 16वें दिन जारी है विरोध प्रदर्शन

  कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का विरोध प्रदर्शन रविवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया है। वहीं, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकाल...

 


कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का विरोध प्रदर्शन रविवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया है। वहीं, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 8वां दिन था। डॉक्टरों की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक का वजन अब तक लगभग 6 किलोग्राम कम हो गया है। हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि सोनम वांगचुक का वजन घटकर 60.95 किलोग्राम रह गया है। उनके शरीर में पानी की मात्रा संतोषजनक है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक है।

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक का रक्तचाप 112/70 मिलीमीटर एचजी, हृदय गति 72 धड़कन प्रति मिनट और ब्लड सुगर का स्तर 67 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर दर्ज किया गया है। वहीं लेफ्ट से जुड़ी 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) के कई सदस्यों ने भी विरोध स्थल पर एक अलग मंच से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी है।

भूख हड़ताल के 7वें दिन ब्लड शुगर लेवल 46 एमजी/डीएल तक गिर जाने के बाद जेएनयू छात्र संघ की संयुक्त सचिव दानिश अली को शनिवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। आइसा ने बयान जारी कर कहा है कि भूख हड़ताल कर रही उसकी छात्र नेता की हालत गंभीर होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आइसा ने यह भी बताया कि उसके 5 अन्य कार्यकर्ताओं नेहा, मनीष, ऋषिकेश, दीपक और आमीन ने सोनम वांगचुक के साथ अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी है।

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा यानी एसकेएम ने 7 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की बात कही है। किसान संगठन ने CJP को लिखे पत्र में कहा था कि उसका प्रतिनिधिमंडल विरोध स्थल का दौरा करेगा। एसकेएम ने कहा कि हर छात्र को एक पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था का अधिकार है। परीक्षाओं पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

अपडेट जारी...








कोई टिप्पणी नहीं