नई दिल्ली, 18 जुलाई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड (AGS) ने मंडावली एटीएम अपरूटिंग केस में वांछित साजिद उर्फ भूरा ...
नई दिल्ली, 18 जुलाई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड (AGS) ने मंडावली एटीएम अपरूटिंग केस में वांछित साजिद उर्फ भूरा (26), निवासी नूंह, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुख्यात इमरान मेवाती गैंग का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी थे।
30 अप्रैल 2026 को पश्चिम विनोद नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर ₹19.32 लाख की नकदी चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस के आधार पर हरियाणा के तावडू क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की। वह राजस्थान के एक एटीएम चोरी मामले में भी शामिल रह चुका है। पुलिस के अनुसार गैंग का सरगना इमरान अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदोरा (IPS) ने बताया कि यह गिरफ्तारी संगठित एटीएम चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता है। मामले में आगे की जांच जारी है।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं