Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ऑपरेशन 'चक्र' में आउटर जिला पुलिस की बड़ी सफलता, 76 चोरी के वाहन बरामद

  नई दिल्ली, 18 जुलाई। दिल्ली पुलिस के आउटर जिला ने 72 घंटे के विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्र' के तहत वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई क...

 


नई दिल्ली, 18 जुलाई। दिल्ली पुलिस के आउटर जिला ने 72 घंटे के विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्र' के तहत वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ऑटो-लिफ्टर (जिनमें 3 नाबालिग शामिल) को गिरफ्तार किया और 76 चोरी के वाहन बरामद किए। इनमें 75 दोपहिया और 1 चारपहिया वाहन शामिल है।

एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सांगवान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में तकनीकी निगरानी, खुफिया सूचना, छापेमारी और सघन जांच के जरिए 76 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया गया। बरामद वाहनों में 23 आरोपियों के कब्जे से, 42 लावारिस हालत में और 11 पार्किंग क्लस्टरों से बरामद किए गए।

आउटर जिला के डीसीपी विक्रम सिंह (IPS) ने बताया कि ऑपरेशन चक्र का उद्देश्य वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई करना था। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का आउटर जिला तकनीक और खुफिया जानकारी के आधार पर ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाता रहेगा।








कोई टिप्पणी नहीं