Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

CJP का बयान: सरकार से नहीं मिला संदेश, जंतर-मंतर पर हो सकती है चर्चा

  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के बातचीत के प्रस्ताव पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का बयान आया है. CJP प्रवक्ता सौरभ दास का कहन...

 


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के बातचीत के प्रस्ताव पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का बयान आया है. CJP प्रवक्ता सौरभ दास का कहना है कि हमें सरकार की तरफ से कोई संदेश नहीं मिला है. सरकार एक तरह से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो हमसे सीधे संपर्क करे.

सौरभ दास ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं. इसलिए हमने अपना सुझाव दिया है. वे जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं, हम वहीं मिलेंगे. हमें अभी तक सरकार से कोई संदेश नहीं मिला है. उन्हें हमसे सीधे संपर्क करना चाहिए ताकि यह तय हो सके कि कहां और कब मिलना है और बातचीत कितनी देर चलेगी.

जवाबदेही और जिम्मेदारी की मांग

सौरभ दास ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर या मंत्रालय में कोई बातचीत नहीं की जाएगी. अगर उन्हें हमसे बातचीत करनी है तो सीधे आना चाहिए. उनके इस तरह बात करने से छात्रों को कोई लाभ नहीं होगा. पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान को लेकर सौरभ दास ने कहा कि ये घोषणा बेकार है. सरकार को पहले छात्रों की मांगों पर गौर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम जवाबदेही और जिम्मेदारी की मांग करते हैं.

CJP ने अपनी मुख्य मांगों को फिर से दोहराया

सौरव दास ने कहा कि औपचारिक बैठकों में समय बर्बाद करने के बजाय, सरकार को प्रदर्शनकारियों की मांगों पर ठोस फैसले लेने चाहिए. इस बीच, CJP ने अपनी चार मुख्य मांगों को फिर से दोहराया. इन मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, विरोध-प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1-1 करोड़ का मुआवजा, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR को वापस लेना और भविष्य में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की पक्की गारंटी शामिल है.








कोई टिप्पणी नहीं