कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को अपना अनशन खत्म कर दिया। दीपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से ...
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को अपना अनशन खत्म कर दिया। दीपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन उठाए जाने के बाद अनशन शुरू किया था। दीपके का अनशन कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली नीट अभ्यर्थी रिया थापा के पिता ने तोड़ा। यह जानकारी खुद कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल के जरिए दी गई है। वहीं वीडियो भी सामने आए है जिसमें रिया थापा के पिता दीपके का अनशन तुड़वाते नजर आ रहे हैं।
रिया थापा के पिता को हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर गले लगाया था। अपनी बेटी की कथित आत्महत्या के बारे में बताते हुए वे मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगे थे। राहुल ने इसके बाद उन्हें गले लगाकर शांत किया था।
उत्तरखंड दौरे पर मिले थे
दरअसल राहुल गांधी उत्तरखंड दौरे पर पहुंचे थे। यहां बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पेपर लीक पर छात्रों से बातचीत की थी। कार्यक्रम में मंच पर रिया के पिता को उनके साथ हुई त्रासदी के बारे में बताने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान रिया के पिता ने बताया था कि मेरी बेटी नीट एग्जाम देकर आई तो बहुत खुश थी मगर कुछ दिन बात उसे पता चला कि पेपर लीक हो गया है। इस दौरान वह काफी दुखी रहने लगी। वह कहती थी कि हम साल भर मेहनत करते हैं और फिर ये सब देखना पड़ता है। वह एग्जाम करवाने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली से भी काफी नाखुश थी।
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बेबस पिता की पूरी बात सुनने के बाद कहा कि कहा कि ऊपर से लेकर नीचे तक पूरा एजुकेशन सिस्टम पेपर लीक में शामिल है। 'भ्रष्ट सिस्टम' के वजह से पेपर लीक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। किसी भी दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई या फिर किसी को भी सजा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों पर किसी का भी 'नियंत्रण' नहीं होना चाहिए और यह स्वतंत्र होने चाहिए। राहुल ने कहा था कि'पैसे और रसूख वाले एक फीसदी छात्र पेपर लीक करवा रहे हैं जिसका खामियाजा 99 फीसदी ईमानदार और गरीब छात्रों को भुगतना पड़ता है।
संसद के बेहगद नजदीक पहुंचे प्रदर्शनकारी
कॉकरोच जनता पार्टी का 'चलो संसद' मार्च जारी है। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज और आंसू गैस से नियंत्रित कर रही है। प्रदर्शनकारी संसद भवन के बेहद नजदीक पहुंच चुके हैं। एहतियात के तौर पर संसद का मेन गेट बंद कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं