दिल्लीवासियों को जल्द ही भयंकर गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 4 दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बारिश वाला मौसम रहने की...
दिल्लीवासियों को जल्द ही भयंकर गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 4 दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बारिश वाला मौसम रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मॉनसून की रेखा नीचे खिसकने के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी दी है।
आंधी तूफान के साथ पड़ेंगी बौछारें
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही NCR में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। कुछ अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश की भी संभावना है। शाम या रात के समय आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।
21 जुलाई को भी कुछ जगहों पर जोरदार बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 21 जुलाई को मौसम के ज्यादा खराब रहने की संभावना जताई है। इस दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हवा के झोंकों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
22 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश
मौसम विभाग ने 22 जुलाई को दिल्ली के साथ NCR में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा के झोंकों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।
23 जुलाई तक झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने 23 जुलाई को बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुल मिलाकर दिल्ली में दो दिन जोरदार बारिश देखी जा सकती है। 21 और 22 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।
23 से 26 जुलाई तक कितना रहेगा तापमान
24 से 26 जुलाई के दौरान दिल्ली-NCR में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। 23 से 26 जुलाई के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुल मिलाकर दिल्ली में जोरदार बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून की रेखा के नीचे खिसकने और अन्य वेदर सिस्टमों के एक्टिव होने के कारण दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश देखी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं