कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पूरे देश में प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है. उसका कहना है कि प्रदर्शनकारि...
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पूरे देश में प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है. उसका कहना है कि प्रदर्शनकारियों पर झूठे मुकदमे किए जा सकते हैं. इसको देखते हुए पूरे देश में वकीलों के साथ एक कॉआर्डिनेशन बनाया गया है. इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सरकार को दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दे डाली है.
⚖️ कपिल सिब्बल के साथ मिलकर वकीलों का बनाया गया कॉर्डिनेशन, झूठे मुकदमों से बचाने की तैयारी
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि हम कपिल जी के लगातार संपर्क में थे. हमने उनसे कानूनी सलाह मांगी थी. हमने जब 25 जुलाई को प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया था तब हमें डर था कि भविष्य में जब आंदोलन धीमा पड़ जाएगा या विरोध का जोश कम हो जाएगा तब सरकार व्यक्तिगत रूप से प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाएगी. सौरभ दास ने कहा कि यह डर काफी हद तक सही लगता है क्योंकि दूसरे बड़े विरोध प्रदर्शनों में भी ऐसा ही तरीका अपनाया गया था. उन प्रदर्शनों में भी लोगों को अलग-अलग जगहों पर गलत मामलों में फंसाया गया था. पहले दिन से सभी छात्रों को कानूनी और मेडिकल मदद दी गई है. वकीलों के साथ तालमेल बैठाया गया है ताकि प्रदर्शनकारियों को देश भर में कानूनी मदद उपलब्ध कराई जा सके.
🚨 बिहार और पश्चिम बंगाल में छात्रों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, वादों के उल्लंघन का लगाया आरोप
इससे पहले CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई किए जाने की बात कही. उन्होंने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि केन्द्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की ओर से दिए गए वादे का खुला उल्लंघन हो रहा है. हम देख रहे हैं कि बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दिल्ली एवं अन्य राज्यों में सैकड़ों छात्रों को परेशान किया जा रहा है.
अपडेट जारी....

कोई टिप्पणी नहीं