नई दिल्ली। इंटीरियर डिजाइनर रूपाली धवन ने बेकार वस्तुओं से शानदार कलाकृतियां बनाकर लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने रोजमर्रा की पुरानी और अन...
नई दिल्ली। इंटीरियर डिजाइनर रूपाली धवन ने बेकार वस्तुओं से शानदार कलाकृतियां बनाकर लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने रोजमर्रा की पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं को रचनात्मक डिजाइन के जरिए नया जीवन देने का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने बेकार इलेक्ट्रिक कैंपस शटल और विंटेज रोटरी टेलीफोन को दो कलेक्टिबल डिजाइन इंस्टॉलेशन में बदल दिया। इनका प्रदर्शन हाल ही में आयोजित रिद्म्स ऑफ ब्लैक एंड व्हाइट प्रदर्शनी में किया गया।
इस प्रदर्शनी का संयोजन 'नयन नवेली आर्ट गैलरी' की संस्थापिका अमृता कोचर द्वारा किया गया था, जिसमें 13 समकालीन कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गईं। इनमें रूपाली धवन की 'पिट स्टॉप' और 'स्टिल कनेक्टेड' शीर्षक वाली इंस्टॉलेशन विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 जुलाई को हुआ, जिसमें वरिष्ठ कलाकार, कला संग्राहक, वास्तुकार, डिजाइनर और कला प्रेमी शामिल हुए।
ड्रोवा (DROVA) स्टूडियो की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर रूपाली धवन ने कहा कि हर वस्तु की अपनी एक कहानी होती है। डिजाइन के माध्यम से इन वस्तुओं को नया जीवन और नई पहचान देने का प्रयास किया गया है। उनका मानना है कि डिजाइन केवल उपयोगिता नहीं, बल्कि स्मृतियों और भावनाओं को भी संजोने का माध्यम है।
टेलीफोन में दिखीं यादें
पिट स्टॉप में खराब इलेक्ट्रिक कैंपस शटल के अगले हिस्से को कलात्मक कॉकटेल बार का रूप दिया गया है। दूसरी इंस्टॉलेशन स्टिल कनेक्टेड में पुराने रोटरी टेलीफोन को स्मृतियों, पुरानी यादों और मानवीय रिश्तों का प्रतीक बनाकर कलात्मक रूप दिया गया है। यह कृति दर्शकों को रोजमर्रा की वस्तुओं से जुड़े भावनात्मक संबंधों पर सोचने के लिए प्रेरित करती है।

कोई टिप्पणी नहीं