Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर बोला तीखा हमला

  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पीएम मो...


 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला और छात्रों के साथ हुई कथित हिंसा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे पीएम मोदी का अहंकार बताया और दावा किया कि बच्चों को बेरहमी से पीटा गया है जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी के अपने बच्चे नहीं है इसलिए उन्हें नहीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा, कल मोदी सरकार ने बच्चों पर बहुत बर्बरता से हमला किया। ये निहत्थे छात्र थे। उनके पास कोई हथियार, बंदूक, लाठी या कोई और चीज़ नहीं थी। वे शांति से संसद की ओर मार्च करना चाहते थे, लेकिन उन्हें पीटा गया। कई छात्रों के सिर में चोटें आईं,कुछ की हड्डियां टूट गईं और हाथ-पैर में चोटें आईं। यह बहुत ही बेरहम हमला था। छात्र बस यही मांग कर रहे थे कि पेपर लीक नहीं । प्रधानमंत्री मोदी एक भी परीक्षा ठीक से आयोजित नहीं करवा पाए हैं। हर साल परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं। और जब छात्र पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। मोदी जी के अपने बच्चे नहीं है, इसलिए उन्हें नहीं पता कि बच्चे होना क्या होता है।

'माता-पिता को नहीं पता बच्चे कहां है'

केजरीवाल ने आगे कहा, ये सब हमारे बच्चे हैं। ये किसी न किसी परिवार से हैं। पीएम मोदी को बहुत अहंकार हो गया है। उनके खिलाफ इस तरह बल का प्रयोग करना सही नहीं है। कई छात्रों के खिलाफ झूठी एफआईआर और केस दर्ज किए गए हैं, और कई को गिरफ्तार किया गया है। कुछ मामलों में तो उनके माता-पिता को यह भी नहीं पता कि उनके बच्चे कहां हैं। वे लापता लग रहे हैं।

'70-80 छात्रों को छुड़ाने में की मदद'

उन्होंने आगे कहा, आज सुबह हमने एक हेल्पलाइन शुरू की, और तब से मैंने खुद पुलिस स्टेशनों में जाकर लगभग 70-80 छात्रों को छुड़ाने में मदद की है। पुलिस को सूचना देने के बाद लापता बताए गए कई छात्र मिल गए; कुछ एक जेल में थे, तो कुछ अलग-अलग जगहों पर थे। मैं सभी छात्रों से कहना चाहता हूं। हिम्मत न हारें। जब तक हमारा मकसद पूरा नहीं हो जाता, हमें डटे रहना होगा।

एक छात्रा की हालत गंभीर

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि 'सीजेपी' के 'संसद चलो' मार्च के दौरान घायल हुई एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और वह राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल की आईसीयू में है।

घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने अस्पताल पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एक लड़की को छोड़कर बाकी सभी घायल छात्रों और पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई है। वही एक लड़की आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती है। केजरीवाल ने कहा, मैं प्रार्थना करता हूं कि वह लड़की जल्द ठीक होकर अपने घर लौटे। मैं उसके माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं।








कोई टिप्पणी नहीं