भरथना/इटावा, 4 जुलाई 2026। गर्मी और उमस के बीच मां अम्बे पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शनिवार को सेवा भाव का परिचय देते हुए राहगीरों और दुका...
भरथना/इटावा, 4 जुलाई 2026। गर्मी और उमस के बीच मां अम्बे पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शनिवार को सेवा भाव का परिचय देते हुए राहगीरों और दुकानदारों को ठंडा मीठा शरबत वितरित किया। नन्हे बच्चों के इस प्रयास को लोगों ने खूब सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कस्बे के मोहल्ला बालूगंज स्थित जाहरवीर मंदिर के पास आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम में छात्र राहगीरों और दुकानदारों तक पहुंचकर उन्हें शरबत पिलाते रहे। बच्चों के हाथों से शरबत पाकर कई वाहन चालकों ने भी अपने वाहन रोक दिए और सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। विद्यालय के डायरेक्टर एवं लायंस क्लब भरथना के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक संस्कार विकसित करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें।
कार्यक्रम में निखिल, धैर्य, अभिमन्यु, अर्पित, कुनाल, अथर्व, लक्ष्य, मृदुल, प्रशांत, अनंत और अर्श सहित अन्य छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र सिंह चौहान, डायरेक्टर सिद्धांत चौहान, प्रधानाचार्य अशोक रावत, सुषमा रावत, बिंदु तिवारी, मेधा यादव, रवि चौहान, पुरुषोत्तम यादव समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।


कोई टिप्पणी नहीं