Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किसान संगोष्ठी, भाकियू कैंप कार्यालय का शुभारंभ

 दादरी (डेरीन कोट), 4 जुलाई 2026। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम डेरीन कोट में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा किसान सं...



 दादरी (डेरीन कोट), 4 जुलाई 2026। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम डेरीन कोट में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा किसान संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखबीर भाटी ने की, जबकि संचालन नितिन भाटी ने किया। इस अवसर पर भाकियू के कैंप कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष (नोएडा) अशोक भाटी एवं मनोज मावी ने फीता काटकर किया।



कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने डेरीन कोट अंडरपास निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि अंडरपास नहीं होने के कारण अब तक सड़क दुर्घटनाओं में दर्जनों युवाओं की जान जा चुकी है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने, मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर करने, जोहड़ के सौंदर्यीकरण, नाली, खरंजा तथा आरसीसी निर्माण सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को भी उठाया गया। इस पर दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को एसडीएम दादरी के समक्ष रखकर उनके शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा। संगठन विस्तार कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा से प्रेरित होकर भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।



कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने उनके विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और समाज सेवा का संदेश देते थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” तथा “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।


इस अवसर पर विपिन प्रधान, सिंहराज गुर्जर, संजय फौजी, रमेश फौजी, प्रदीप भाटी, अनिल खारी, कृष्ण प्रधान, दिनेश नागर, पहलवान, अरुण भाटी, सुमित कसाना, अनूप नागर, राजा चौधरी, संजय भाटी, महेश चेची, राजवीर भाटी, रामकेश भाटी, विजेंद्र भाटी, जयकरण सिंह, धीरज सिंह, राजेंद्र सिंह, देशराज सिंह, विक्रम भाटी, राजपाल सिंह, उदयराज भाटी, रामकिशन भाटी, शिवराज चौधरी, वीरपाल भाटी, कुलदीप भाटी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं